फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इसराना और मतलौडा में बारिश, गर्मी से राहत

Tue, 11 Aug 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। सावन में सोमवार को मौसम ने करवट ली और जिले में कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं लोग बूंदाबांदी का इंतजार करते रहे। इसराना में 22 एमएम और मतलौडा में 19 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि नौल्था के पास तेज बारिश से पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से छाए बादलों ने लोगों को राहत दी और मौसम सुहावना हो गया। इसराना व परढ़ाना क्षेत्र में दोपहर 12 से 2 बजे तक हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे और धान की फसल को लाभ मिलने की उम्मीद है।
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के जिला समन्वयक डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें