फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाने में भिड़े जीजा-साला, पुलिस ने छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। महिला थाने में 22 फरवरी को एक शिकायत में बुलाए दो पक्षों में मारपीट हो गई। आपस में भिड़े जीजा-साले को पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव को छुड़ाया और शांत किया। दरअसल, पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत दी गई थी। जांच अधिकारी दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही थी। इसी बीच झगड़ा हो गया। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 12 निवासी इशान कथूरिया ने बताया कि उसकी बहन जिम्सी ने एक शिकायत महिला थाने में दी थी। वह अपनी मां रमा, मामा और बहन के साथ महिला थाने में गया था। वहां पर उसके जीजा फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी निवासी शोभित आजाद और जीजा के दोस्त गौरव अग्रवाल आए हुए थे। वह आपस में बातचीत कर रहे थे तभी जीजा ने उसकी नाक पर मुक्का मारा और फिर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। इसी बीच थाने में खड़े अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
दूसरी ओर फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी निवासी शोभित आजाद ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर 22 फरवरी को उसे तारीख पर बुलाया था। उसकी मम्मी की तबियत खराब होने की वजह वह अकेला ही थाने में पहुंचा। उसकी पत्नी, साला इशान, सास रमा और पत्नी का मामा लवली जांच अधिकारी सुनीता के सामने बातचीत कर रहे थे। इसी बीच साले इशान ने गिरेबान पकड़कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मामा ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें