पानीपत। करनाल में चार आतंकवादी पकड़े जाने के बाद पानीपत रेलवे स्टेशन पर सोमवार को मुंबई से आई बम स्क्वॉड ने जांच की। सुबह 10:15 बजे ही बम निरोधक दस्ते की टीम पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। उतरने के बाद टीम ने प्रवेश द्वार से ही चेकिंग शुरू कर दी। लगभग 45 मिनट तक डॉग स्क्वॉड बैंजो और बम स्क्वॉड ने जांच की। टीम ने बताया कि करनाल में आतंकी पकड़े जाने के बाद उन्हें पानीपत रेलवे स्टेशन पर जांच के निर्देश मिले थे। प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन पर बम स्क्वॉड ने जांच की।
स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लगी मेटल डिटेक्टर मशीन भी बृहस्पतिवार को बम स्क्वॉड टीम के आने पर चालू की गई थी। जीआरपी और आरपीएफ की मदद से बम स्क्वॉड टीम ने जांच की। संवाद