फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पिता के डर से नहर में कूदने वाले युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पिता के डर से सिकंदरपुर गढ़ी गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर में छलांग लगाने वाले अरुण का मंगलवार को नारायणा गांव के पास शव मिला है। अरुण का शव झाडि़यों में अटका हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विनोद कुमार निवासी गांव गढ़ी सिकंदरपुर ने बताया कि वह दो बेटों का पिता था। वह शनिवार को घर पर था। उसको पता चला कि उसका बड़ा बेटा अरुण गांव के अड्डे के पास दिल्ली पैरलल नहर के किनारे शराब पी रहा है। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। अरुण उसे देखते ही भाग लिया और कुछ दूरी पर जाकर नहर में छलांग लगा दी। अरुण नहर में डूब गया। उन्होंने उसकी नहर में काफी तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा। अरुण को तैराना नहीं आता था। मंगलवार को अरुण का शव बरामद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें