फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक आउट : रात आठ बजते ही बंद हो गईं घरों और दुकानों की लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एयर स्ट्राइक के बाद स्थिति को देखते हुए औद्योगिक नगरी में शुक्रवार को सुबह से शाम तक तीन बड़े कदम उठाए गए। प्रशासन ने पहले बड़े फैसले में जिले को ब्लैक आउट घोषित कर दिया। जारी आदेशों में रात आठ से सुबह छह बजे तक शहर की स्ट्रीट, घरों व प्रतिष्ठानों के बोर्ड की लाइट बंद रखी जाएंगी। इनके आदशों की अवहेलना करते मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरे में परिवहन विभाग ने जम्मू के बाद पंजाब और चंडीगढ़ जाने वाली सभी बसों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से तीसरा बड़ा कदम स्वास्थ्य विभाग ने उठाया है। विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल की छत पर लाल रंग से एच का निशान बना दिया है। वहीं किसी भी आपातकाल में इलाज के लिए निजी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेज का सहयोग लिया जाएगा।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पानीपत में अलर्ट चल रहा था। इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी, पानीपत थर्मल पावर प्लांट और नेशनल फर्टिलाइजर होने के चलते प्रशासन शुक्रवार को हाई अलर्ट मोड में चला गया। प्रशासन और पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ संदिग्धों की जांच तेज कर दी है। इन सबके बीच जिलाधीश डॉ. वीरेंद्र दहिया ने ब्लैक आउट के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

रेलवे ने अंबाला स्टेशन से पहले रोकी ट्रेनें ः रेलवे ने वीरवार रात 10 से शुक्रवार तड़के पांच बजे तक ट्रेनों को अंबाला रेलवे स्टेशन से पहले ही रोक दिया। इससे पंजाब और जम्मू जाने वाली अधिकतर ट्रेन शामिल रही। पानीपत से होकर वंदे भारत समेत करीब 150 ट्रेन होकर जाती है। इनमें 125 का पानीपत में ठहराव होता है। ऐसे में पंजाब और जम्मू जाने वाली ट्रेन एक दिन देरी से पहुंचेंगी। आम्रपाली एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 4:55 का है। यह शनिवार सुबह 6:23 पर पहुचेंगी। अमृतसर एक्सप्रेस का समय सुबह 5:18 का है। इसका शनिवार को 5:36 बजे पहुंचने का अनुमान है। कटरा जाने वाली मालवा एक्सप्रेस का पानीपत का समय 5:40 बजे का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें