पानीपत। राष्ट्रीय लोक अदालत को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया है। यह लोक अदालत शनिवार को जिला कोर्ट में लगाई जानी थी।
यह जानकारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वर्षा शर्मा ने दी है। बताया कि 10 मई शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जानी थी। इसमें लोगों की सहमति के साथ केसों का निपटारा किया जाना था। संवाद