डाहर टोल पर प्रदर्शन कर रहे कुंडू खाफ प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए चौगामा प्रधान धर्मपाल कु
इसराना। हिसार के सूर्य नगर निवासी जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने से आक्रोशित लोगों का गुस्सा शुक्रवार को पानीपत में फूट पड़ा। कुंडू खाप संगठन के आह्वान पर कुंडू समाज और भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के कार्यकर्ताओं ने डाहर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। करीब 45 मिनट तक चले इस प्रदर्शन के दौरान टोल पर स्थिति तनावपूर्ण रही, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेश मलिक, पूर्व विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि और पूर्व युवा प्रदेशाध्यक्ष सचिन कुंडू ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
कुंडू खाप चौगामा के प्रधान मास्टर धर्मपाल कुंडू ने कहा कि करीब दस दिन पहले जीवन कुंडू की हत्या कर दी थी। पुलिस की लापरवाही के कारण मुख्य आरोपी अभी तक खुले घूम रहे हैं। परिजनों और समाज ने निर्णय लिया है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक युवक के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता दयानंद कुंडू, चौबीसी प्रधान तेजवीर जागलान, भाकियू नेता सतनारायण कुंडू, सुरेन्द्र कुंडू, शमशेर पुनिया और हरेंद्र राणा मौजूद रहे। संवाद
डाहर टोल पर प्रदर्शन कर रहे कुंडू खाफ प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए चौगामा प्रधान धर्मपाल कु