फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद परिजन। संवाद
विज्ञापन
समालखा। भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को पट्टीकल्याणा गांव स्थित सेवा साधना केंद्र में शुरू किया, इसमें जिले के करीब 200 कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। उन्होंने भाजपा के इतिहास के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़ने वाला कार्यकर्ता आधारित संगठन है। भाजपा की नींव देशहित, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर रखी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है, इससे पहले शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनकड़ ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने वाला संगठन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें