फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कृषि मंत्री जेपी दलाल के बचाव में उतरी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। किसान नेताओं की बहू बेटियों को लेकर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल की अभद्र टिप्पणी को लेकर जहां पूरा विपक्ष सरकार को घेरने में लगा है, वहीं भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब कृषि मंत्री दलाल का कवच बनकर मीडिया के सामने आए हैं। वह वीरवार को समालखा के पट्टीकल्याणा स्थित सेवा साधना केंद्र पर हरियाणा भाजपा के प्रदेश स्तरीय विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह को संबोधित करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि जेपी दलाल के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है। वह जेपी दलाल को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। उन्होंने जिस तरीके से कृषि मंत्रालय में काम किया है, उसे देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज तकनीक का जमाना है। वीडियो में क्या-क्या होता है, उन्हें अच्छी तरह मालूम है। जेपी दलाल भाजपा के कार्यकर्ता व मंत्री हैं और महिलाओं के बारे में भाजपा का कोई नेता या मंत्री ऐसा भाव रखता है, यह विश्वास ही नहीं होता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में महिलाओं के लिए ऐतिहासिक नारी वंदन बिल लेकर आए हैं। जो भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी महिला होते भी नहीं ला पाई थीं। भाजपा प्रभारी ने मीडिया से विपक्षियों के प्रचार को ज्यादा हवा न देने की भी बात कही।

प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली की प्रशंसा की और कहा कि पूरे देश के साथ हरियाणा में भी बीजेपी का ग्राफ बढ़ा है। सीएम मनोहर लाल ने दो कार्यकाल में पारदर्शिता के साथ जनकल्याण के कार्य किए हैं। इसका प्रभाव शहर के साथ गांवों में भी साफ दिखाई दे रहा है। पहले हरियाणा में कोई भी कार्य बिना रिश्वत नहीं होता था, लेकिन आज बिना रिश्वत व ईमानदारी से लोगों के घर बैठे काम हो रहे हैं। इससे प्रदेश की जनता खुश है और तीसरी बार फिर से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने इससे पहले भाजपा विस्तारकों के प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर प्रदेशभर से आए 117 विस्तारकों से आगामी चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याण की नीतियों व कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। विस्तारक प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं विधायक मोहन लाल बड़ौली, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री ऋषिपाल रावल, राजकुमार कालीरमन, विनोद छौक्कर, महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी मालती अरोडा, पार्षद रेनू धीमान, रजनी जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें