फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गढ़ी केबल के पास कार ने बाइक सवार दुकानदार को टक्कर मार दी। हादसे में दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव हथवाला निवासी शमशाद ने बताया कि करीब 6 बजे सुबह उसका बडा भाई दिलशाद समालखा की नंबरदार मार्केट में अपनी दुकान के लिए बाइक पर निकला था। करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली कि गांव गढ़ी केवल के पास कार के साथ उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद वो मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने दिलशाद को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें