फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करते चोर को पकड़ा, फैक्टरी मालिक के सिर में मारी ईंट, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बतरा कॉलोनी में चोरी कर रहे आरोपी को वर्करों ने पकड़ लिया। मालिक ने उसे समझाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। मालिक की हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी चोर को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी नवीन बंसल ने बताया कि उसकी बतरा कॉलोनी में फैक्टरी है। मंगलवार सुबह फैक्टरी में चोर को पकड़ने की सूचना मिली। वह फैक्टरी पहुंचा तो गोदाम का शटर टूटा हुआ था। आरोपी ने गोदाम से माल चोरी करने का प्रयास किया था। आरोपी फैक्टरी में वर्करों के साथ हाथापाई कर रहा था। उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके पिता रामनारायण बंसल के सिर में ईंट से हमला किया। उन्होंने आरोपी से पहचान पूछी तो उसने नाम विसालुद्दीन पुत्र अलाउद्दीन निवासी वार्ड-3, शहर, कलीनगर, यूपी हाल निवासी कच्चा कैंप, बतरा कॉलोनी के रूप में बताई। उन्होंने पिता राम नारायण को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें