फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर किया प्रोत्साहित

विज्ञापन
पानीपत। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी को लाभ प्रमाण पत्र देते हुए विधायक महिपाल ढांडा,मेयर अवनीत ? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्व स्वास्थ्य दिवस एवं विश्व इंटरनेट दिवस के अवसर पर लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भेंट किए। अंत्योदय परिवार उत्थान एवं परिवार पहचानपत्र के जरिए दी जाने वाली योजनाओं के लाभार्थी रहे।
विज्ञापन

इस मोके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि सरकार ने अंत्योदय की भावना से जिन योजनाओं को बनाया था, वे फलीभूत हो रही हैं। लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक महिपाल ढांडा, मेयर अवनीत कौर और जेजेपी के जिला अध्यक्ष सुरेश काला सहित उपायुक्त सुशील सारवान, निगमायुक्त आरके सिंह और एडीसी वीना हुड्डा ने प्रमाणपत्र वितरित किए।
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना सहित अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र वितरित किए गए हैं। इस कार्यक्रम में कुल 73 लाभार्थियों को लाभ प्रमाणपत्र वितरित किए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादियान, एलडीएम कमल गिरिधर, डिप्टी सीएमओ डॉ. मनीष पाशी, डीआईओ मुकेश चावला एवं सीएमजीजीए पराग जायसवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें