फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 करोड़ न चुकाने पर होटल स्वर्ण महल को बैंक ने कब्जे में लिया

विज्ञापन
समालखा। समालखा जीटी रोड स्थित स्वर्ण महल होटल को सील करने की कारवाई के दौरान अधिकारी व अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर गांव झट्टीपुर के पास स्थित होटल स्वर्ण महल को बैंक का लोन न चुकाने पर बैंक ने कब्जे में ले लिया है। होटल के मालिक ने होटल बनाने के लिए बैंक से 16 करोड़ रुपये लोन लिया था। तय समय पर लोन ना चुकाने पर ये कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले जिला योजनाकार विभाग ने बिना ऑक्यपेशन सर्टिफिकेट के चलते मिलने पर होटल स्वर्ण महज को सील कर दिया था। तब से ये होटल बंद ही है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुमन लत्ता ने बताया कि होटल पर करीब 16 करोड़ रुपये का लोन है। कार्रवाई के लिए पानीपत तथा चंडीगढ़ से बैंक अधिकारियों की टीम पहुंची थी। ज्ञात हो कि करीब ढाई वर्ष पहले होटल की निशानदेही करवाने के बाद बैंक ने सांकेतिक तौर पर कब्जा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें