इसराना में बाबा समेर दाज महोत्सव के लिए निकाली जा रही कलाशयात्रा में हजारों महिलाओं का हुजूम
- फोटो : Panipat
इसराना। क्षेत्र में आस्था एवं सद्भाव के प्रतीक जय बाबा समेर दास महोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सैकड़ों महिलाओं से सिर पर कलश लेकर यात्रा निकाली। इसके साथ ही देवी-देवताओं की झांकी निकाली गई है। इसमें इसराना के साथ ही आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। जय बाबा समेर दास के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
ग्रामीणों और महिलाओं ने जय बाबा समेर दास समाधि एवं मंदिर पर पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही देवी देवताओं की झांकी की शुरुआत हुई। झांकी को फूलों से सजाया गया था। झांकी के दौरान डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों पर युवा एवं ग्रामीण नाच रहे थे। महिलाओं ने सिर पर कलश उठाए और गीत गाती हुई पूरे गांव से कलश लेकर गुजरीं। इसके बाद जय बाबा समेरदास सेवा समिति के तत्वावधान में प्रसाद बांटा गया।
शनिवार को जय बाबा समेर दास महोत्सव के दूसरे दिन बाबा की समाधि में सामूहिक हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद भंडारा लगाया जाएगा। उधर, गांव जौंधन कलां में भी जय बाबा समेर दास महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जय बाबा समेर दास व अन्य देवी देवताओं की झांकी निकालने के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली।