फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव सौदापुर के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। चालक मतलौडा से सवारी लेकर पानीपत आ रहा रहा था। रास्ते में एक कैंटर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया। नीचे दबने से चालक की मौत हो गई और जीजा समेत तीन लोग घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि गोद लिए बेटे का शनिवार को जन्मदिन था। ऑटो चालक सामान खरीदने के लिए पानीपत जा रहा था ।
विज्ञापन

सोनीपत के गोहाना निवासी हरिओम पुत्र बनवारी ने बताया कि उसके जीजा सतपाल कुमार (50) पुत्र नंदू निवासी सफीदों ऑटो चलाते थे। वह शुक्रवार को जीजा सतपाल के साथ पानीपत आ रहा था। जीजा ने ऑटो में मतलौडा से पानीपत के लिए सवारी बैठाई। इसके बाद वह पानीपत आ रहे थे। सौदापुर के पास जब वे पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो पलट गया। इसमें जीजा समेत सभी सवारी दब गए। यह देख जमा हुए लोगों ने सभी लोगों को बाहर निकाला। इसी बीच आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सभी घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने जीजा सतपाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
शनिवार को गोद लिए बेटे का था जन्मदिन
हरिओम ने बताया कि शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी जीजा सतपाल और बहन कृष्णा को कोई संतान पैदा नहीं हुई। करीब 9 साल पहले उसको एक बेटा हुआ तो जीजा सतपाल ने गोद ले लिया था। बेटा सन्नी अब पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। शनिवार को उसका जन्मदिन है, इसलिए वह जीजा सतपाल के साथ सामान खरीदने के लिए पानीपत आ रहे थे। हरिओम ने बताया कि कैंटर चालक ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ऑटो दो बार पलटा था। हादसे में अन्य सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

साले की शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें