फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के विवाद में भाई के घर में घुसकर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव काबड़ी में मकान के विवाद में भाई-भाई में खूनी संघर्ष हो गया। हमले में दंपती, उसके दो बेटे और एक पुत्रवधू घायल हुए हैं। घायलों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव काबड़ी निवासी संतोष पत्नी विजय पाल सिंह ने बताया कि उसके पति के तीन भाई हैं। एक की मौत हो चुकी है। ससुर ने पुस्तैनी जमीन को सभी बेटों में बराबर हिस्से में बांट दिया था। हिस्से के मुताबिक उनके हिस्से 367 वर्ग गज का प्लाट आया था। वर्ष 2014 में उन्होंने मकान बनवाया और तब से यहां रह रह हैं लेकिन अब उस पर जेठ नेमपाल, उसका बेटा राहुल, अरुण, पत्नी सुनीता, सन्नी, प्रवीन और शकुंतला कब्जा करना चाहते हैं। ये सभी 12 जनवरी को सुबह करीब साढ़े 11 बजे जबरदस्ती उनके मकान में घुस गए। फिर उसके परिवार पर डंडे, गंडासी और अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी अरुण ने गंडासी से उसके दाहिने पैर पर वार किया। आरोपी नेमपाल ने लाठी से बचाव करने आए बेटे अक्षय पर हमला किया। आरोपी राहुल ने गंडासी से उसके पति विजय पाल पर हमला किया। आरोपी सन्नी उर्फ डॉक्टर ने उसके दूसरे बेटे संदीप के सिर व कंधे पर हमला किया। वहीं आरोपी सुनीता ने उसकी पुत्रवधू निशा पर हमला किया। उन्होंने बचाव-बचाव का शोर मचाया तो भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोपी धमकी देकर गए है कि अगर मकान नहीं दिया तो वह सभी को जान से मार देंगे।
विज्ञापन

घायल महिला की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, मामले की जांच की जा रही है, जांच में जिस भी दोषी का नाम निकलकर सामने आएगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा। - इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें