माता पुली रोड पर गोल्डन पार्क के पास बाइक ठीक करा रहे युवकों पर करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने तेजधार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए । पीड़ित ने इसकी शिकायत समालखा थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मनाना निवासी जतिन ने बताया कि वह अपने दोस्त संदीप, मोहित, अंकित, व अमित के साथ वीरवार शाम साढ़े सात बजे माता पुली नजदीक गोल्डन पार्क के पास मोटरसाइकिल ठीक करवा रहा था। इसी वक्त गांव जौरासी रोड निवासी अमन कश्यप ने अपने भाई नितिन, प्रशांत, प्रवेश पाटिल, दीपक पाटिलव अन्य 10-15 युवकों के साथ उन पर चाकू, रॉड, सरिया, लाठी डंडों के साथ हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।