फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत डाकखाने में भी मिलेगी एटीएम सुविधा, जल्द लगेगी मशीन

Sun, 22 Dec 2013 04:23 PM IST
पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अब डाकघरों से पैसे निकालने के लिए आपको लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। क्योंकि डाक विभाग उपभोक्ताओं को जल्द ही एटीएम सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


पानीपत शहर के मुख्य डाकघर में जल्द ही एटीएम मशीन स्थापित की जाएगी। एटीएम स्थापित होने के बाद उपभोक्ताओं को पैसे निकालने के लिए काउंटर पर खड़ा नहीं होना पडे़गा और वह सीधे एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। इसके लिए सिर्फ डाकघर से एटीएम कार्ड जारी किए जाएंगे और वे सिर्फ डाकघर की मशीन पर ही इस्तेमाल हो सकेंगे। साथ ही इस एटीएम मशीन में किसी अन्य बैंक का कार्ड यूज नहीं हो पाएगा।


उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने भी एटीएम मशीन स्थापित करने की योजना बनाई है। आज की भागदौड़ में यह संभव नहीं है कि कोई भी व्यक्ति अपने सभी कामों के लिए ज्यादा समय निकाल सके। इसको ध्यान में रखते हुए विभाग उच्च तकनीकी प्रणालियाें का प्रयोग करते आ रहे हैं। डाक विभाग भी इस कड़ी में शामिल हो रहा है।
विज्ञापन


पहले चरण का ट्रायल सफल
डाक विभाग ने एटीएम मशीनें स्थापित करने के लिए बंगलूरू में ट्रायल के लिए मशीन स्थापित की थी। संबंधित मशीन को लंबे समय तक ट्रायल के तौर पर ही प्रयोग किया गया। डाक अधिकारियों के अनुसार, ट्रायल का पहला चरण पूरी तरह से सफल रहा है।

ट्रायल के दौरान ज्यादातर उपभोक्ताओं ने मशीन के बारे में सकारात्मक विचार दिए हैं। हाल ही में डाक विभाग मुख्यालय ने ट्रायल सफल होने की सूचना जिले के प्रधान डाकघरों में दी है। शहर के प्रधान डाकघर में भी संबंधित योजना के सफल होने और एटीएम जल्द ही स्थापित करने के बारे में सूचना आ चुकी है।

सेविंग खाता धारक उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
एटीएम मशीन स्थापित होने के बाद सेविंग खाता धारक उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सकेगा। इस समय जिला में सेविंग अकाउंट से संबंधित करीब 17 हजार उपभोक्ता हैं और करीब 360 करोड़ रुपये का सालाना लेन देन होता है। यह सारा लेनदेन फिलहाल काउंटरों के माध्यम से होता है। काउंटरों पर लंबी लाइनें लगने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी होती है।

लंबे समय से कर रहे थे मांग
डाक उपभोक्ता लंबे समय से एटीएम स्थापित करने की मांग कर हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने अब जल्दी ही एटीएम स्थापित करने की योजना बनाई है। फिलहाल बैंकों में ही एटीएम सुविधा है। डाक उपभोक्ता सुनील अरोड़ा, पवन रंगा, अश्वनी कटारिया और हरीश ने एटीएम स्थापित करनेे की योजना पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि आजकल हर बैंक की शाखाओं ने एटीएम मशीन स्थापित हैं। डाकघर में एटीएम मशीन सुविधा मिलने से लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन


चौबीस घंटे मिलेगी सुविधा
एमटीएम स्थापित होने के बाद उपभोक्ताओं को 24 घंटे सुविधा प्राप्त होगी। उपभोक्ता अवकाश वाले दिन लेनदेन नहीं कर पाते थे, लेकिन अब एटीएम मशीन लगने के बाद किसी भी दिन उपभोेक्ता पैसे निकाल पाएंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें