फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य क्रिकेट अकादमी बनी चैंपियन

विज्ञापन
पानीपत। आर्य क्रिकेट एकेडमी ने जीता खिताब। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में चल रहे त्रिकोणीय आर्य अंडर-12 लिटल चैंपियनशिप का फाइनल शुक्रवार को हुआ। इसमें आर्य क्रिकेट अकादमी ने गाजियाबाद की टीम को आठ विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर गाजियाबाद की एएम क्रिकेट एकेडमी दिल्ली एनसीआर की टीम पहले 29.5 ओवरों में 150 रन बना सकी। जसप्रीत ने 55 और साहिर ने 31 रन का योगदान दिया। आर्य क्रिकेट अकादमी के समायरा सहगल ने चार विकेट, दक्ष कुमार और सृजन शर्मा ने दो-दो विकेट झटके। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए आर्य क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 16.2 ओवर में ओपनिंग बल्लेबाज मोहित यादव के नाबाद 78 और नीर मलिक के 27 रन की बदौलत टीम को आठ विकेट से जीत दिलाई। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष घनघस ने बेस्ट गेंदबाज समायरा सहगल, बेस्ट बल्लेबाज जसप्रीत सिंह और मैन ऑफ द मैच मोहित यादव को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
फाइनल की विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सीरीज में आठ विकेट लेकर बेस्ट बॉलर अश्मित सिंह, पांच कैच लेकर बेस्ट फील्डर दक्ष कुमार, बेस्ट विकेट कीपर नीर मलिक, गेम चेंजर दक्ष कुमार, 199 रन के साथ बेस्ट बल्लेबाज और अनुशासित खिलाड़ी हिमांशु शर्मा रहे। इस मौके पर आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक कौशल सहगल, प्रधानाचार्य मनीष घनघस, मैनेजर रामपाल जागलान, गाजियाबाद के कोच अनीश मलिक, दिल्ली एनसीआर के कोच वीरेंद्र लठवाल,अंपायर दीपक कुमार, हैप्पी सिंह व ऑर्गेनाइजर विक्रम नेहरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें