फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: होलमार्क सेंटर से कारीगर 25 लाख का सोना लेकर भागा

Tue, 02 Dec 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सेंटरपर काम कर रहा कारीगर। व्यापारी
विज्ञापन
पानीपत। हलवाई हट्टा बाजार में सोनी ज्वैलर्स के पास स्थित न्यू एसएस होलमार्क सेंटर पर काम करने वाला कारीगर 200 ग्राम सोना और सात हजार रुपये लेकर भाग गया। शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे आरोपी सेंटर को बंद करके निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। आरोपी ने मालिक के फोन पर मैसेज भेजा था कि वह सोना लेकर जा रहा है। सराफा व्यापारी संजय कुबेर ने शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। उधर, वारदात के बाद से सराफा व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि सोने की कीमत करीब 25 लाख रुपये है।
विज्ञापन

मूल रूप से महाराष्ट्र के सतारा जिले के संजय कुबेर ने बताया कि उनका होलमार्क सेंटर है। उनका कैथल में भी सेंटर है और तीन माह पहले उन्होंने पानीपत में हलवाई हट्टा के पास न्यू 88 होलमार्क के नाम से सेंटर खाला था। उनके पास करीब दो साल से महाराष्ट्र के सांगली जिले के भांमबर्डे गांव निवासी ऋषिकेश कारीगर काम कर रहा था जिसे पानीपत सेंटर पर काम करने के लिए रखा गया था।
संजय ने बताया कि शनिवार को वह अपने कैथल के सेंटर पर गया था। आरोपी ऋषिकेश पानीपत में था। शाम को जब वह वापस आया तो उसे आरोपी सेंटर पर नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने आरोपी को फोन किया तो उसने मैसेज कर दिया कि वह सोना लेकर जा रहा है। मैसेज आने के बाद व्यापारी ने तुरंत सेंटर पर सोने की जांच की तो उन्हें करीब 200 ग्राम सोना और सात हजार रुपये की नकदी गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो आरोपी पांच बजकर 37 मिनट के बाद सेंटर पर दिखाई नहीं दिया। संजय ने अन्य व्यापारियों को सूचना दी और शहर थाने में पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी के दोनों नंबर बंद हैं।
विज्ञापन

आरोपी के घर पर की छानबीन
व्यापारी संजय ने बताया कि उन्होंने कारीगर ऋषिकेश को काम पर रखने से पहले उसका पुलिस से सत्यापन कराया था। जैसे ही वह लापता हुआ तो तुरंत सांगली पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने उसके घर पर पहुंचकर जांच की। व्यापारी ने आरोपी का पता और परिजनों की डिटेल भी शहर थाना पुलिस को सौंप दी है।
बिजली न होने से बंद थे कैमरे
कारीगर के भागने के बाद व्यापारी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में पता चला कि पांच बजकर 37 मिनट पर आरोपी दुकान में ही थी। इसके बाद बिजली चली जाने से कैमरे बंद हो गए। जब छह बजकर 21 मिनट पर दोबारा कैमरे चालू हुए तो आरोपी वहां मौजूद नहीं था जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी इसी बीच वहां से निकल गया था।
हलवाई हट्टा पर होलमार्क सेंटर पर काम करने वाला कारीगर 200 ग्राम सोना लेकर भाग गया है। व्यापारी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई है।
-राजबीर सिंह, डीएसपी शहर

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सेंटरपर काम कर रहा कारीगर। व्यापारी

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सेंटरपर काम कर रहा कारीगर। व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें