फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा की बिल्टी पर ले जा रहे थे शराब, दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। दवा की बिल्टी पर ले जाई जा रही शराब को पुलिस ने शनिवार रात बरामद कर लिया। इस शराब को अवैध रूप से रांची ले जाया जा रहा था। शराब से पहले कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें से 77 पेटी पव्वे, 249 पेटी अद्धे और 158 पेटी बोतल मिली। पुलिस ने कंटेनर ले जा रहे दो युवकों भी काबू किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नाकेबंदी कर रांची जाते एक कंटेनर को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। चालक और परिचालक दवा के नाम पर अवैध शराब लेकर रांची जा रहे थे। जीटी रोड पर गांव करहंस के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच के दौरान कंटेनर चालक को वाहन रोकने का इशारा किया गया। इस पर उसने कंटेनर पुलिसकर्मियों की ओर मोड़ दिया। पुलिसकर्मियों ने पीछे हटकर अपना बचाव किया और कंटेनर असंतुलित होकर रुक गया। भागते हुए चालक आकाश निवासी चरखी दादरी के गांव संजेरवास और क्लीनर जगत निवासी भिवानी के गांव कसुमभी को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि दवा लेकर रांची जा रहे हैं। इसके बाद कंटेनर को खोलकर जांच की तो उसमें शराब की पेटियां मिलीं। एक्साइज निरीक्षक गौरव कुमार भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए। कंटेनर में 77 पेटी पव्वा, 249 पेटी शराब अद्धे और 158 पेटी बोतल मिलीं। चालक और परिचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें