फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में फिर से शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पांच चरणों की दाखिला प्रक्रिया और 28 से 30 नवंबर तक चली ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के बावजूद सीटें रिक्त रह गई थी। इसको देखते हुए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने अब विद्यार्थियों को दाखिले का आखिरी मौका देते हुए सोमवार से एक बार फिर आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। ये आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर तक जारी रहेगी। विभाग ने बीते शुक्रवार को नया शेड्यूल जारी किया था। वहीं, 13 दिसंबर से फिर से ऑनस्पॉट दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अंतिम तारीख 19 दिसंबर है।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में 2500 सीटों पर दाखिले के लिए 16 सितंबर से 7 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चली थी। इसके बाद 13 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई, उसके बाद से 26 नवंबर तक पांच चरणों की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, 28 से 30 नवंबर तक ऑन द स्पॉट दाखिले किए गए। उसके बावजूद भी आईटीआई में करीब 18 प्रतिशत सीटें रिक्त रह गई थीं। राजकीय आईटीआई पानीपत में 924 सीटों पर 7430 आवेदन प्राप्त हुए थे जबकि अब तक 755 विद्यार्थियों ने ही दाखिला सुनिश्चित किया है जो कुल सीटों का 81.70 प्रतिशत है। इसको देखते हुए ही कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने एक बार फिर आईटीआई प्रबंधन को ऑन न स्पॉट दाखिले करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सभी रिक्त सीटों पर दाखिला सुनिश्चित किया जा सके।
लागू नहीं होगा कोई आरक्षण
13 से 19 दिसंबर तक सभी आईटीआई प्रबंधन अपने स्तर पर रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिले करेंगी जिसका नया शेड्यूल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के अनुसार रिक्त सीटों पर चलने वाली दाखिला प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा।
विज्ञापन

प्रतिदिन तैयार की जाएगी मेरिट लिस्ट
आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी जिस संस्थान में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें संबंधित संस्थान में सुबह 9 से 11 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा। विद्यार्थी एक से अधिक आईटीआई में भी मेरिट कार्ड जमा करवा सकता है, लेकिन जिस आईटीआई में वे दाखिला लेना चाहते हैं, वहां दाखिले के समय उपस्थित रहना होगा। 11 बजे के बाद आईटीआई में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिसमें शामिल विद्यार्थियों को ऑन द स्पॉट दाखिला मिलेगा। सात दिनों तक रोजाना नई मेरिट लिस्ट बनेगी और जिन विद्यार्थियों का उसमें नाम होगा, उन्हें उसी दिन दाखिला दिया जाएगा।
- आईटीआई की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए विभाग ने विद्यार्थियों को आखिरी मौका दिया है। विद्यार्थी 6 से 18 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वहीं, 13 से 19 दिसंबर तक ऑन द स्पॉट दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें