फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी के लिए आवेदन कल तक, 4 सितंबर तक सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीबीएसई और एचबीएसई के 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों का कॉलेज में प्रवेश के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। हालांकि कॉलेजों में अभी यूजी कक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जिसकी अंतिम तिथि नजदीक आ चुकी है। यूजी कक्षाओं के लिए विद्यार्थी 2 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि नजदीक आते ही कॉलेजों में विद्यार्थियों की आवेदन के लिए हलचल भी बढ़ी हैं। हालांकि, कॉलेजों में दस्तावेजों का सत्यापन जारी है जो 4 सितंबर तक चलेगा। वहीं, पहली कट ऑफ 8 सितंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद पात्र विद्यार्थी दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन

इस बार सीबीएसई के 5044 तथा एचबीएसई के 11113 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। हालांकि विद्यार्थियों की विभिन्न कॉलेजों में 9330 सीटों पर नजर रहेगी। वहीं, पीजी कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को अभी भी उच्चतर शिक्षा निदेशालय के शैड्यूल का इंतजार है। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। कॉलेजों में कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत आवेदन व दाखिला प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
26 अगस्त से बढ़ाकर 2 सितंबर की थी आवेदन की तिथि
उच्चतर शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों में दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 2 सितंबर कर दिया था। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त थी, लेकिन कई बार सर्वर डाउन रहने से विद्यार्थी परेशान रहे और महाविद्यालय प्रबंधन से अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग करते रहे। विद्यार्थियों को दाखिले से वंचित रहने का डर सता रहा था। परिस्थितियों को देखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर विद्यार्थियों को राहत दी है।
विज्ञापन

केवल दो बार लगेगी मेरिट लिस्ट
जारी निर्देशानुसार इस बार सिर्फ दो मेरिट लिस्ट लगाई जाएंगी। इसके बाद अगर किसी कोर्स में सीटें बचती हैं तो 21 सिंतबर को पंजीकरण के लिए फिर से पोर्टल को खोला जाएगा। इसके बाद मुख्यालय के निर्देशानुसार दाखिले किए जाएंगे। अंतिम आदेश उच्चत्तर शिक्षा विभाग हरियाणा, पंचकूला द्वारा जारी ही मान्य होंगे।
ये है नया शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 02 सितंबर तक
दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच 04 सितंबर तक
पहली कट ऑफ 08 सितंबर
फीस जमा करवाने का समय 09 से 13 सितंबर तक
दूसरी कट ऑफ 15 सितंबर
फीस जमा करवाने का समय 16 से 18 सितंबर तक
सीटें खाली रहने पर पोर्टल दोबारा खुलेगा 21 सितंबर से
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन का वीरवार को अंतिम दिन है। फिलहाल आवेदन प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त थी लेकिन कई बार सर्वर डाउन रहने और विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 2 सितंबर कर दी थी। विद्यार्थियों की मदद के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क भी लगाया गया है। - डॉ. अनुपम अरोड़ा, एसडी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें