पानीपत। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक कराने को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। जिले में अर्धसैनिक बलों की तीन कंपनियाें के साथ हरियाणा पुलिस की टुकड़ी भी पहुंचेगी। इनके अलावा जिला पुलिस को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा। पुलिस के आरओ कार्यालय के आसपास नामांकन के दौरान भी विशेष सुरक्षा रहेगी।
विधानसभा चुनाव को लेकर पांच सितंबर को नामांकन शुरू होगा। जिले की चार विधानसभा में चुनाव है। पुलिस ने नामांकन के बाद मतदान को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
चुनाव आयोग द्वारा चुनाव ऑर्ब्जवर और पुलिस ऑर्ब्जवर की नियुक्ति की गई है। वे जल्द ही पानीपत पहुंचेंगे। पुलिस आर्ब्जवर का मुख्य कार्य कानून एवं व्यवस्था लागू कराना होगा। वे पुलिस अधिकारियों के साथ संवेदनशील और अति संवदेनशील बूथों का भी निरीक्षण करेंगे। पुलिस की इन बूथों पर पैनी नजर रहेगी। ऐसे बूथों की सूची तैयार की जा रही हैं। संंबंधित थाना और चौकी प्रभारी इन गांवों का निरीक्षण कर जानकारी हासिल कर रहे हैं। इन बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।
वर्जन
विधानसभा चुनाव को लेकर कानून एवं व्यवस्था लागू करने को लेकर सब तैयारी पूरी कर ली हैं। अर्धसैनिक बलों की तीन कंपनी पानीपत आएंगी। इनके साथ हरियाणा पुलिस की टुकड़ी व जिला पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर काम करेगी।
लोकेंद्र सिंह, एसपी।