फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और मिला कोरोना का रोगी, खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रविवार को एक दिन में कोरोना के सात केस मिलने के बाद सोमवार को भी कोरोना का एक केस मिला है। 35 दिन बाद कोरोना से रोगियों की संख्या 13 तक पहुंच चुकी है। इन सभी रोगियों को होम आइसोलेट किया गया है। लगातार मिल रहे केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिंतित है। सिविल सर्जन ने डॉक्टरों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मई के नौ दिनों में अब तक 13 मरीज मिल चुके हैं। सभी रोगियों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। सोमवार को 205 लोगों की कोरोना जांच कराई है। स्टाफ के अभाव में पिछले एक माह से हर रोज 150-200 लोगों के ही सैंपल लिए जा रहे हैं। तीन से चार दिन में लोगों को उनकी रिपोर्ट मिल रही है। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 36071 हो चुकी है। 35383 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक 676 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन

कोरोना के खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग अब तक सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था नहीं कर सका है और न ही बच्चों के लिए हाई डिपेंडेसी यूनिट तैयार की गई है। मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जल्द एसडीयू तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सिविल सर्जन ने लैब प्रभारी को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान ने लोगों से अपील की है कि वो कोरोना को हल्के में न लें। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन जारी रखें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें