फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर मैन भर्ती की परीक्षा में रोल नंबर भेजने वाला एक और आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एयर फोर्स की एयर मैन भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में पेपर पास करवाने के मामले में सोनू निवासी पैंथावास, चरखी दादरी को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर सीआईए-3 ने पूछताछ की है। आरोपी सोनू ने सरगना रिक्की निवासी बरौदा सोनीपत के मोबाइल पर कई बच्चों को पास कराने के लिए एडमिट कार्ड भेजे थे। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि 17 जुलाई को सीआईए-3 ने न्यू माडर्न सीनियर सैकेंडरी स्कूल, जीटी रोड पानीपत में चल रही एयर फोर्स में एयर मैन रिक्रूटमेंट भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में पेपर सॉल्व करते गिरोह के सरगना रिक्की सहित जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी गामड़ा नारनौंद हिसार, धर्मबीर निवासी आसन, रोहतक और अमित निवासी हडौदी दादरी को पेपर पास करवाने में प्रयोग किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित काबू किया था। आरोपी रिक्की स्टूडेंट को आर्मी, एयर फोर्स और नेवी की कोचिंग देने के लिए रोहतक में शीला बाइपास के नजदीक भारत निर्माण नाम से अकादमी चलाता है। वहीं आरोपी जितेंद्र पहले भी ग्राम सचिव पेपर लीक मामले में जेल जा चुका है, जो जमानत पर बाहर आया था। आरोपी एयर फोर्स की भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर 3 से 6 लाख रुपये ले रहे थे।
रिमांड पर लिया तो हुए अन्य आरोपी काबू
पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए 6 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर गिरोह में शामिल मदन निवासी सांतोर चरखी दादरी हाल तिलक नगर रोहतक और विनोद निवासी समर गोपालपुर रोहतक को गिरफ्तार किया गया था। मदन ने उक्त भर्ती में पेपर पास करवाने के लिए आरोपियों को 8-10 अभ्यार्थीयों के रोल नंबर दिए थे । इनमें से दो अभ्यर्थियों का पेपर आरोपी करवा चुका था। वहीं इसके अलावा सुक्रमपाल निवासी बिजवाड़ा मुजफ्फरनगर यूपी ने रिक्की के मोबाइल पर कई बच्चों के एडमिट कार्ड भेजे हुए थे। आरोपी सुक्रमपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें