फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टोल वसूली गुस्साए किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। सनौली-तामशाबाद टोल प्लाजा पर ट्रैक्टर ट्राली से पशुओं का 250 रुपये टोल वसूल करने पर हंगामा खड़ा हो गया। किसानों ने टोल कर्मियों पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। किसानों के हंगामे की सूचना पर सनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ममाले को शांत कराया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गांव रसलापुर के किसान सलीम वीरवार को अपने ट्रैक्टर ट्राली में पशुओं का चारा भूसा लेकर अपनी बहन के घर यूपी में डालने जा रहे थे। सलीम जब ट्रैक्टर ट्राली लेकर हरिद्वार हाईवे स्थित सनौली-तामशाबाद टोल पर पहुंचे तो कर्मियों ने ट्रैक्टर ट्राली की 250 रुपये की पर्ची काट दी गई।
सलीम ने कहा कि किसानों के ट्रैक्टर ट्राॅली को टोल से छूट है, लेकिन टोल कर्मी नहीं माने। जिसे लेकर विवाद हो गया। सलीम ने भी गांव से दूसरे किसानों को बुला लिया टोल की कैश वाली लेन पर खडे होकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर सनौली खुर्द थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

किसानों ने भी अपनी बात पुलिस कर्मियों को बताई की किसानों की ट्रैक्टर ट्राली से टोल नहीं लिया जाता। हालांकि उसी दौरान किसान सलीम का दूसरा ट्रैक्टर ट्राली भी वहां पर खडा था और उसकी भी 250 रूपये की पर्ची पुलिस कर्मियों के सामने ही टोल कर्मियों ने काट दी।
पुलिस ने हंगामा कर रहे किसानों को शांत किया। किसानों ने सनौली खुर्द थाना में इसको लेकर शिकायत दी गई है। किसान सलीम, कय्यूम, यामिन, इनाम व मुस्तकीम ने कहा कि शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा व समालखा विधायक मनमोहन भडाना से मिलकर इसकी शिकायत की जाएगी
विज्ञापन

उधर, सनौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि किसानों ने शिकायत दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें