फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एनएच-44 पर फ्लाईओवर के नीचे बनेगी अतिरिक्त दो लेन की सड़क, 1.39 करोड़ का टेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालबत्ती चौक के पास संकरे हिस्से में जाम से मिलेगी राहत, सड़क के दोनों ओर बनेंगे पक्के नाले
विज्ञापन

300 दिनों में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, आरसीसी बैरियर और आधुनिक स्ट्रीट लाइटों से बढ़ेगी सुरक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (एनएच-44) पर यातायात सुगम बनाने और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने फ्लाईओवर के नीचे अतिरिक्त दो लेन की सड़क बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए करीब 1.39 करोड़ रुपये का ई-टेंडर जारी किया गया है। परियोजना के तहत सड़क निर्माण के साथ पक्के नाला बनाया जाएगा। साथ ही आधुनिक स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी।

जीटी रोड पर लालबत्ती चौक के दोनों ओर सड़क का हिस्सा संकरा होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क का यह हिस्सा बोतल की गर्दन की तरह संकरा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। चौक के पास सड़क चौड़ीकरण के लिए जगह की कमी को देखते हुए एलिवेटेड हाईवे के नीचे अतिरिक्त दो लेन की सड़क बनाने की योजना बनाई गई है। इससे इस हिस्से में यातायात का दबाव कम होने और वाहन चालकों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बारिश के पानी की निकासी के लिए बनेंगे पक्के नाले

परियोजना के तहत सड़क के दोनों किनारों पर मजबूत आरसीसी बैरियर लगाए जाएंगे, ताकि वाहनों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बारिश के पानी की निकासी के लिए सड़क किनारे पक्के नाले बनाए जाएंगे। वहीं, रात के समय वाहन चालकों को बेहतर दृश्यता देने के लिए आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इन व्यवस्थाओं से सड़क पर आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


29 अक्तूबर तक जमा होंगे टेंडर

ई-टेंडर जमा कराने की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर निर्धारित की गई है। इसके बाद तकनीकी दस्तावेजों और वित्तीय बोलियों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता गोपाल कलावत ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 300 दिनों की समय-सीमा तय की गई है। परियोजना पूरी होने से स्थानीय वाहन चालकों के साथ-साथ एनएच-44 से गुजरने वाले दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी के वाहन चालकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें