समालखा। गोल्ड जीतकर लौटे खिलाड़ी का स्वागत करते हुए
- फोटो : Panipat
समालखा। उड़ीसा के भुवनेश्वर में हुई नेशनल वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में समालखा के अमन ने इतिहास रच दिया है। अमन ने जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीत कर नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया है। अमन ने प्रतियोगिता में 306 किलोग्राम भार उठाया। सोमवार को समालखा पहुंचने पर अमन का स्वागत किया गया। अमन को पुराने बस अड्डे से गुड मंडी गेट उसके निवास स्थान तक बैंड बाजे के साथ ला गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे सुभाष कुहाड ने कहा कि होनहार बच्चे दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनते हैं। हमें नशे से दूर रहते हुए शिक्षा व खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए। अमन ने बताया कि भुवनेश्वर में 19-31 मार्च तक नेशनल वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप हुई थी। उसने जूनियर वर्ग के 96 किग्रोग्राम भार वर्ग में कुल 306 किलोग्राम भार उठाकर जहां नेशनल रिकार्ड बनाया वहीं स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया।
हरियाणा की तरफ से ओपन भाग लिया था। होनहार बेटे के पिता राजेश खोखर ने कहा कि बच्चे ने मेहनत व लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। वह भविष्य में भी मेहनत से आगे बढ़ते हुए लक्ष्य को केंद्रित का सफलता प्राप्त करते हुए देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर मास्टर दिलीप, काला, मुकेश राठी आदि मौजूद रहे।