पानीपत। हनुमान कॉलोनी निवासी एक युवती ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ किला थाना पुलिस को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जान से मारने का प्रयास करने और अन्य आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हनुमान कॉलोनी निवासी नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नवंबर 2020 में झज्जर निवासी प्रवीन पंवार के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उन्होंने दहेज को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। देवर पंकज की शादी में देवरानी अधिक जेवर लेकर आई तब भी उस पर दबाव बनाया और मारपीट की गई। ससुराल पक्ष ने रुपये और बाइक की मांग की। एक दिसंबर को पति शराब पीकर घर आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें पूरे परिवार ने उनका साथ दिया। मारपीट की वजह से वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने मां को कॉल कर आपबीती बताई। मां लेने गई तो पति ने धमकी दी कि इस ले जाओ वरना जान से मार देंगे।