फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदराज की मौत मामले में ठेकेदार पर लगे लापरवाही के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप में सीवरेज लाइन डालते वक्त करंट लगने से हिंदराज की मौत के मामले में ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगे हैं। सिविल अस्पताल में हिंदराज के शव का पोस्टमार्टम कराने आए परिजनों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों को मामले में उचित जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

हिंदराज के परिजनों का कहना है कि मंगलवार को तहसील कैंप में सीवरेज का काम करते वक्त हिंदराज को करंट लग गया था। उसे ठेकेदार करंट वाले स्थान पर काम करने के लिए बाध्य कर रहा था। इसके लिए उसे धमकाया जा रहा था। मजबूरी में हिंदराज को उस जगह पर काम करना पड़ा। इसी वक्त उसको ट्रांसफार्मर से करंट लगा। ठेकेदार हिंदराज के शव को सिविल अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। ठेकेदार की लापरवाही से ही हिंदराज की जान गई है। उनकी पुलिस से मांग है कि ठेकेदार पर उचित कार्रवाई की जाए। वहीं इस बारे में तहसील कैंप पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि मामले में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें