फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वार्ड दस में बरसाती पानी की निकासी के सभी नाले जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। एक ओर नगर निगम शहर में महा सफाई अभियान चलाए हुए है। दूसरी ओर वार्ड नंबर दस के बरसाती पानी की निकासी के सभी नाले जाम हैं। इनकी सफाई कई सालों से नहीं हुई है। जिससे बारिश का पानी इन नालों से ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा हो जाता है। सबसे ज्यादा समस्या वार्ड नंबर दस के पॉर्श एरिया सेक्टर 11-12 के एरिया में है। सालों से यहां की जलभराव की निकासी का आज तक समाधान नहीं हो पाया है।
पार्षद का कहना है कि उनके वार्ड में करीब तीस किलोमीटर लंबे नाले और नालियां हैं। इनको मुख्य रूप से बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाया गया है। इन नालों की काफी लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। कुछ नाले तो जर्जर हालात में हो चुके हैं। हालांकि उन्होंने वार्ड में कई नए स्ट्रॉम वाटर ड्रेन यानी बरसाती पानी की निकासी के नाले जरूर बनवाए हैं, लेकिन पुराने नालों की सफाई न होना चिंता का विषय है। इसे लेकर वे निगम आयुक्त से सिफारिश करेंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वार्ड में जीसी गुप्ता के सामने, गोसली मोहल्ला, गंगापुरी रोड की ओर जाने वाला एरिया, एंजल मॉल के पास के एरिया में जलभराव की समस्या कई सालों से बनी हुई हैं। जिन नालों से गंदे पानी की निकासी होती है उनकी भी सफाई समय से नहीं हो पा रही है। इसमें निगम की सफाई एजेंसी के कर्मचारियों के साथ निगम के सफाई कर्मचारी भी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। शहर के सबसे पॉश क्षेत्र में होने के बावजूद भी लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।


महासफाई अभियान चलाने की की जाएगी मांग
वार्ड के कई मुख्य नालों की सालों से सफाई नहीं हुई है। इससे कई बार जलभराव हो जाती है। इनकी सफाई के लिए निगम अधिकारियों को कहा गया है। वार्ड में भी महासफाई अभियान चलाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

रविंद्र भाटिया, पार्षद, वार्ड नंबर दस।


नालों की सफाई का मामला संज्ञान में नहीं
नालों की सफाई का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर किसी नाले की सफाई नहीं हुई है तो उसकी तुंरत प्रभाव से सफाई कराई जाएगी। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
जितेंद्र नरवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें