फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुस्तैद रेल कर्मचारियों ने लौटाया महिला का बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेल कर्मचारियों की सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा से अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस में छूटा एक महिला यात्री का बैग सुरक्षित बरामद कर उन तक पहुंचाया गया। महिला यात्री को ट्रेन संख्या 12011 से चंडीगढ़ जाना था, लेकिन वे गलती से ट्रेन संख्या 12013 (अमृतसर शताब्दी) में सवार हो गईं।
विज्ञापन

नई दिल्ली स्टेशन पर गलती का अहसास होने पर वे जल्दबाजी में उतरीं, जिससे उनका बैग कोच सी-11 की सीट संख्या 44 पर ही छूट गया। ट्रेन रवाना होने पर एक सजग सह-यात्री ने लावारिस बैग देखकर तुरंत ट्रेन स्टाफ को सूचित किया। स्टाफ ने बैग को कब्जे में लेकर अंबाला कंट्रोल को सूचना दी। कैंट स्टेशन पहुंचने पर मुख्य टिकट निरीक्षक देवेंद्र ने तत्परता दिखाते हुए बैग को ट्रेन संख्या 12013 से लिया और समन्वय बनाकर यात्री की सही ट्रेन 12011 के जरिए सुरक्षित उन तक पहुंचाया। रेल प्रशासन ने इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें