फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फिर छाया कोहरा, सुबह व शाम को ठंड बरकरार

विज्ञापन
आसमान में छाए हल्के बादल। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। शहर में कोहरा फिर से छा गया है। सोमवार तड़के कोहरा छाने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। दिन के समय तेज धूप निकलने से जल्द ही आसमान साफ दिखाई देने लगा। तेज धूप और हवा की रफ्तार कम होने से दिन का अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा है। मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह कोहरा छाने की संभावना जताई है। वहीं बादलों की आवाजाही भी लगी रहेगी।
विज्ञापन

फरवरी का महीना आते ही चारों तरफ हरियाली छा गई है। तेज धूप से और हवा की मध्यम रफ्तार से सरसों की फसल लहराती हुई लोगों के मन को मोह रही है। ऐसे में मौसम का लगातार बदलाव लोगों को फरवरी में सर्दी के साथ गर्मी का भी अहसास करा रहा है। सोमवार को हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग तेज धूप का आनंद पार्क और घरों की छत्तों पर बैठकर लेते नजर आ रहे हैं।
फरवरी में ही मार्च महीने जैसे गर्म दिन होने लगे हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस साल फरवरी में इतने गर्म दिन दर्ज की गए हैं। गर्म दिन होते देख गेहूं उत्पादकों के चेहरे पर फसल उत्पादन कम होने का डर स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि अभी ठंड और कोहरा बढ़ेगा। इसलिए गेहूं उत्पादकों को डरने की जरूरत नहीं है। इस सप्ताह दो दिन मौसम साफ होने के बाद वीरवार को फिर से आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं ठंड भी बढ़ेगी। सुबह व शाम के समय कोहरे का असर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

सोमवार 24/9
मंगलवार 25/11
बुधवार 24/11
वीरवार 23/11
शुक्रवार 24/11
शनिवार 25/11
रविवार 26/12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें