फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा नपा में गैरहाजिर मिले कर्मचारी, कूड़ा उठान में खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने सोमवार को नगरपालिका का औचक निरीक्षण किया। यहां अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी जांचने के साथ कूड़ा उठान कार्य की पड़ताल की। कई कर्मचारी गैरहाजिर मिलने के साथ कूड़ा उठान कार्य में काफी खामियां मिली। शहर में कूड़ा उठान को लेकर गाड़ी मिली लेकिन इसका चालक नहीं मिला। कूड़ा उठान की प्रणाली पर कई सवाल उठाए गए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम सोमवार सुबह ही नगरपालिका कार्यालय पहुंची। यहां सचिव मनीष शर्मा कार्यालय में हाजिर मिले। जिनको साथ लेकर उपरोक्त अनियमिताओं के संबंध में कार्यालय का निरीक्षण किया गया। कार्यालय में 21 कर्मचारियों में 13 स्थायी कर्मचारी व आठ एचकेआरएनएल कर्मचारी कार्यरत हैं। जिनमें 18 कर्मचारी हाजिर, दो कर्मचारी आशीष व मनीश पानीपत में प्रशिक्षण व एक लिपिक रविंद्र गैरहाजिर पाया गया। नगरपालिका समालखा द्वारा अपने कार्यालय से नियमित 14 सफाई कर्मचारी व पालिका रोल पर 64 सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। जिनको नगरपालिका के अलग अलग वार्डों में सफाई के लिए नियुक्त किया गया है। जिनको कार्यालय द्वारा वेतन हाजिरी अनुसार उनके खाता में दिया जाता है। पालिका रोल पर नियुक्त सफाई कर्मचारियों को उनके हाजिरी प्वाइंट पर बुलाकर चेक किया गया। 14 में से चार सफाई कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। बाजार से कूड़ा उठाने के लिए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली है। ड्राइव ट्रैक्टर उपलब्ध मिला।
कूड़ा उठान से लेकर रिकॉर्ड में कमी

ट्राली में कूड़ा लोड करने के बाद वजन धर्म कांटा अनाजमंडी कट के सामने पर करवाया जाता है। वजन कराने के बाद लोडिड कूडा को गांव ताजपुर सोनीपत में क्लस्टर प्वाइंट पर भेजने का दर्ज नगरपालिका समालखा के कर्मचारी द्वारा रजिस्टर में किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम को कई खामियां मिली । जिनमें नियमित कर्मचारी लिपिक, चार सफाई कर्मचारी व आठ पालिका-रोल के सफाई कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। डंपिंग प्वाइंट पर कैमरा लगवाया जाना अति आवश्यक था। यहां कोई भी कैमरा लगा नहीं पाया। नगरपालिका समालखा द्वारा कूड़ा उठान के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ट्रैक्टर ट्राली पर जीपीएस लगा नहीं मिला। कार्यालय नगरपालिका में अपने कार्य से आए लोगों से सफाई बारे फीड बैक लिया गया । पालिका क्षेत्र में कूडा उठान व सडकों, गलियों नालियों की सफाई का कार्य ठीक से ना होने बारे लोगो ने नाराजगी जताई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें