फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राहत के बाद फिर सताने लगी गर्मी

Sun, 17 May 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पिछले कई दिन राहत के बाद एक बार फिर गर्मी सताने लगी है। शनिवार को सुबह ही मौसम साफ होने से तापमान एक-एक डिग्री बढ़ा। मौसम विशेषज्ञ ने अगले सप्ताह मौसम साफ रहने और तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में तापमान फिर से बढ़ने लगा है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 18 किमी प्रति घंटा रही। तेज हवा चलने से दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी हुई। इसराना से पानीपत एक बैंक में ड्यूटी करते सतीश ने बताया कि वह बाइक से ड्यूटी पर आता-जाता है। शनिवार को तेज हवा चलने से हेल्मेट लगाने के बाद प्लास्टिक की थैलियां मुंह पर लगती है, जिससे परेशानी हुई। वहीं दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है।
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से अगले सप्ताह मौसम साफ रह सकता है। इससे अधिकतम तापमान बढ़कर 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
शनिवार 39/27
रविवार 41/28
सोमवार 43/30
मंगलवार 43/28
बुधवार 42/29

वीरवार 42/28
शुक्रवार 42/29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें