फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 दिन बाद कोरोना के सबसे कम 14 केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। फरवरी में जनवरी के मुकाबले कोरोना के मामलों में 80 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। एकाएक कोरोना के नए मामले कम हो रहे हैं। नए मरीजों से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या पांच गुना है। मंगलवार को 39 दिन बाद कोरोना के सबसे कम 14 केस मिले हैं। इससे पहले 4 जनवरी को कोरोना के 15 केस मिले थे।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में 30 दिसंबर बाद पहली बार कोरोना के मरीजों में कोई बच्चा कोरोना संक्रमित नहीं मिला। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 230 रह गई है। मंगलवार को भी 69 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिले में अब कोई भी कोरोना का रोगी स्वास्थ्य केंद्रों में दाखिल नहीं है। 100 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब कोरोना के कुल केस 35,890 हो चुके हैं।
फरवरी में रोज औसतन 620 लोगों की कोरोना जांच हुई है। कोरोना की दूसरी लहर में 1550 की औसत से कोरोना जांच हुई है। स्वास्थ्य विभाग नो सिम्टम्स नो टेस्टिंग की नीति पर काम रहा है। जिले में अब तक 35004 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 5,61,513 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। कोरोना से 649 लोगों की मौत हुई है। छह लोगों की मौत कोरोना की तीसरी लहर में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें