पानीपत। मोबाइल चोरी की वारदातो को अंजाम देने वाले आरोपी को सीआईए-2 ने काबू किया है। आरोपी के कब्जे से 16 माबाइल बरामद कर आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि बुधवार को आरोपी युवक फोन बेचने की फिराक में सब्जी मंडी कच्चा कैंप में घूम रहा था। गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया। आरोपी ने अपनी पहचान दीपक उर्फ एमसी निवासी बतरा कॉलोनी के रूप में बताई। फोन बारे गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 28 सितंबर की रात नांगलखेड़ी में एक कमरे का ताला तोड़कर कमरे से 2500 रुपये और दो मोबाइल फोन चोरी करने का खुलासा किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की हालत में विभिन्न स्थानों से 14 अन्य फोन चोरी करने के बारे में खुलासा किया। उनके मालिकों की पहचान न होने पर उन्हें 102 सीआरपीसी के तहत पुलिस में कब्जा लिया गया।