फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में हाईवे पर नहीं दिखा कुछ, 13 वाहन आपस में टकराए, एडीसी के पीएन की मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : Panipat
विज्ञापन
भयंकर कोहरे की वजह से मंगलवार सुबह दृश्यता शून्य रही। घने कोहरे के कारण मंगलवार सुबह शहर में हाईवे पर गांव बड़ौली, पेप्सी और टोल प्लाजा के पास 13 वाहन आपस में टकरा गए। पेप्सी पुल के बीच जिले के एडीसी के पीएन की बाइक आगे चल रहे कैंटर में टकरा गई। हादसे में पीएन की मौके पर ही मौत हो गई। टोल प्लाजा के पास पंचकूला के जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन की सरकारी गाड़ी कैंटर से टकरा गई। हादसे में एक्सईएन का पिता- उसकी माता और चालक घायल हो गया। गंभीर रूप से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य को एंबुलेंस में प्राथमिक इलाज करके भेज दिया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब 8:30 बजे हाईवे पर दो हादसे हुए। पहला हादसा पेप्सी पुल के पास हुआ। इस हादसे में पानीपत के एडीसी मनोज कुमार के 31 वर्षीय पीएन विक्रमदत्त पुत्र ईश्वर निवासी गांव बसताड़ा, जिला करनाल की मौत हो गई। विक्रमदत्त अपने गांव से बाइक से दफ्तर आ रहा था। कोहरे के कारण विक्रम ने अपनी बाइक आगे चल रहे कैंटर के पीछे लगा ली। वह धीरे-धीरे चल रहे थे। कैंटर अचानक आगे खड़ी गाड़ी से टकरा गया। पीछे से बाइक समेत विक्रम टकराया और उसके पीछे आ रहे ट्रक चालक के ब्रेक न लगने के कारण विक्रम कैंटर और ट्रक के बीच कुचला गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एडीसी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे में ट्रक चालक पंजाब के जमलपुर निवासी गुरप्रीत भी गंभीर रूप से घायल हुआ।
दूसरा हादसा टोल प्लाजा के पास करीब 9:30 बजे हुआ। रोहतक में पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन आशीष के गांव कौंसली निवासी पिता जगदीश, माता निशा और चालक गोविंद सरकारी गाड़ी से पंचकूला बेटे से मिलने जा रहे थे। टोल पार करने के बाद उनकी गाड़ी खड़े ट्रक में घुस गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पेप्सी पुल पर हादसे का शिकार हुए ट्रक चालक गुरप्रीत के भाई अमनदीप ने बताया कि वह लुधियाना से चले थे। मंगलवार को कोहरा अधिक होने के कारण ट्रक की स्पीड 20 पर ही थी। हाईवे पर कई बार हवा के साथ आई धुंध के कारण कुछ नहीं दिखता था। इसी के चलते उनका ट्रक आगे जा रहे ट्रैक से भिड़ गया। उसके आगे पर कई वाहन आपस में भिड़ चुके थे। अमनदीप ने बताया कि पहले कुछ कारें हाईवे पर खड़ी थीं। वह चलती होती तो शायद हादसा न होता।
पेप्सी पुल पर हादसे का शिकार हुए ट्रक चालक गुरप्रीत के भाई अमनदीप ने बताया कि वह लुधियाना से चले थे। मंगलवार को कोहरा अधिक होने के कारण ट्रक की स्पीड 20 पर ही थी। हाईवे पर कई बार हवा के साथ आई धुंध के कारण कुछ नहीं दिखता था। इसी के चलते उनका ट्रक आगे जा रहे ट्रैक से भिड़ गया। उसके आगे पर कई वाहन आपस में भिड़ चुके थे। अमनदीप ने बताया कि पहले कुछ कारें हाईवे पर खड़ी थीं। वह चलती होती तो शायद हादसा न होता।
बड़ौली गांव के पास रोड पर एक खराब कैंटर खड़ा था। उसमें दूसरा कैंटर टकरा गया। उस कैंटर में एक के बाद तीन कार टकरा गई। इन कार में इनोवा टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इनके पीछे आ रहे ट्रक ने ब्रेक लगाए तो उसमें एक के बाद दो कैंटर टकरा गए। ऐसे ही टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे कैंटर में कार टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें