फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस का स्टेयरिंग फेल, बाइक सवार समेत 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से बच्चों को लेकर गांवों की ओर जा रही एक स्कूल बस का स्टेयरिंग फेल होने से स्कूल बस ने तीन बाईकों को टक्कर दे मारी। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में तीनों बाईकों पर सवार 6 लोग घायल हो गए। वहीं बस में सवार 5 छात्र भी घायल हो गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पानीपत के कुटानी रोड स्थित डा. आरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस स्कूल से बच्चों को लेकर गावों में बच्चों को लेकर आ रही थी। जब बस निंबरी से छाजपुर की ओर पहुंची तो अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। स्टेयरिंग फेल होने से संतुलन बिगड़ने पर बस की तीन अलग-अलग बाईकों से टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीनों बाईकों पर सवार छह बाईक सवार भी घायल हो गए। इतना ही नहीं, बस की बाईकों से टक्कर लगने के बाद बस सड़क किनारे खड़े पेड़ से भी टकरा कर बस बंद हो गई। इससे बस में सवार 25 छात्रों में से पांच छात्र भी घायल हो गए। तेज गति से आ रही बस ने अनियंत्रित होकर सबसे पहले सड़क पर सामने से आते बाईक सवार क्यूम निवासी छाजपुर कलां को टक्कर मारी। वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। इसके बाद बस ने दूसरे बाइक सवार अनिल निवासी बापौली को भी बस ने टक्कर मारी जिससे बाइक सड़क से किनारे जा गिरी। इसके बाद तीसरी बाइक पर साहिल, बासिम और फरदीन तीन मजदूर निवासी शामली यूपी की ओर जा रहे थे कि उनकी बाइक को भी बस ने टक्कर मारी और वो भी बड़ी मुश्किल से जान बचाते हुए सड़क से नीचे जा गिरे। जिससे तीनों बाईकों पर सवारों को टक्कर लगने से छह लोग घायल हो गए। इसके बाद बस की टक्कर सड़क किनारे खडे़ एक पेड़ से हो गई जिसमें बस में सवार 45 छात्रों में से पांच छात्र भी घायल हो गए। बस में गांव निंबरी, छाजपुर कलां, छाजपुर खुर्द, मौहाली, उग्राखेड़ी सहित कई गांवों के छात्र सवार थे।
वहीं, बस का स्टेयरिंग फेल होने के बाद बस में सवार छात्रों ने शौर मचाया तो सड़क पर आते-जाते कई वाहन चालक बच्चों का शोर सुन कर अपने-अपने वाहनों को बस से दूरी बनाते चले गए। बस से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे खडे़ 33 हजार केवी बिजली लाईन व इससे कुछ दूरी पर डृैन नंबर दो का पुल था। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में सवार बच्चों के अभिभावक भी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्कूल संचालक पर पुरानी बसें लगाने के आरोप लगाएं। इसके बाद स्कूल संचालक अशोक कुमार, प्रिंसिपल पायल के पति भी सूचना मिलने पर पहुंचे तो अभिभावकों ने उन्हें पुरानी बस लगाए जाने का भी विरोध जताया।
विज्ञापन

इस बारे में बीईओ बापौली जयपाल सरोहा का कहना हैं कि बच्चों से भरी स्कूली बस की सड़क दुुर्घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। सनौली-बापौली ब्लॉक के अंतर्गत गांवों में आने-जाने वाली सभी स्कूली बसों की सुरक्षित स्कूल वाहन पोलिसी के तहत जल्द ही बसों की चैकिंग की जाएगी। पुरानी, कंडम व बगैर नियम चलने वाली बसों की चैकिंग कर उन पर उच्चाधिकारियों से कार्रवाही करने की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें