पानीपत के निकटवर्ती गांव सिवाह के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उत्तर प्रदेश प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की शनाख्त भूपेंद्र पुत्र मुनेश निवासी गांव चाचा नंगली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। हुडा सेक्टर 29 पुलिस थाना की जांच के अनुसार बीबीएमबी के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से भूपेंद्र की मौत हुई थी। पुलिस ने मृतक के भाई गौरव की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर हादसा करने व गैर इरादतन हत्या काकेस दर्ज किया गया है। फिलहाल भूपेंद्र रामभज कॉलोनी, फ्लौरा चौक, हुडा सेक्टर 25 क्षेत्र, पानीपत में रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद भूपेंद्र का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।