फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गोलगप्पे बेच रहे युवक की चाकू मारकर हत्या

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मौजूद परिजन। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। थाना किला क्षेत्र के कुटानी रोड पर गंदा नाला पटरी पर शनिवार शाम सात बजे गोलगप्पे बेच रहे कानपुर देहात के युवक अश्वनी (18) की किसी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। अश्वनी सात दिन पहले ही अपने जीजा के साथ कानपुर देहात यूपी से पानीपत आया था। वारदात के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। जांच के लिए सीआईए की टीमों को भी लगाया है।
विज्ञापन

यूपी के कानपुर देहात निवासी नंद किशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका साला अश्वनी निवासी गांव दौलतपुर, बिलहापुर कानपुर देहात सात दिन पहले पानीपत आया था। वे छोटू राम चौक के पास जगदीश नगर में रहकर गोलगप्पे बेचते हैं। शनिवार को वह और अश्वनी अलग-अलग रेहड़ी लेकर गोलगप्पे बेचने के लिए निकले थे। उनकी रेहड़ी पर नंबर लिखा हुआ है। शाम को करीब साढ़े सात बजे उन्हें फोन आया कि आपके लड़के को किसी ने चाकू मार दिया है। जिसे पुलिस नागरिक अस्पताल में ले गई है। इसके बाद वह भी तुरंत ही नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां पर अश्वनी गंभीर रूप से घायल हालत में मिला चिकित्सकों ने अश्वनी पीजीआई रोहतक भेज दिया। लेकिन, परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर जाने लगे तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किला थाना पुलिस ने भी अस्पताल में पहुंचकर जांच शुरू कर दी। नंद किशोर ने बताया कि हमलावर ने चाकू से पेट में वार कर अंदर ही अंदर घुमा दिया। जिससे अंदर के अंग क्षतिग्रस्त होने से उसकी मौत हुई। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। ब्यूरो

नागरिक अस्पताल में मौजूद परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें