फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी की तलाश के बाद लौट रहे युवक को कार ने रौंदा, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव सिवाह स्थित पीर बाबा के सामने जीटी रोड पर शनिवार की रात करीब नौ बजे स्विफ्ट डिजायर कार चालक ने एक युवक को रौंद दिया। इसके बाद फरार हो गया। घायल युवक को उसका दोस्त अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्त ने बताया कि दोनों एक कपंनी में नौकरी के लिए जानकारी लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

सेक्टर-29 थाने की पुलिस को दी गई शिकायत में गांव उझा निवासी शौकत ने बताया कि मिर्जापुर के गांव इंद्रपुर निवासी अमरेश (38) उसी की कंपनी रिलायंस लूम टैक्स में काम करता था। शनिवार को अमरेश के साथ वह दूसरी नौकरी की तलाश में गांव सिवाह और पसीना रोड स्थित फैक्टरियों में आए थे। जहां बात नहीं बनने पर दोनों घर लौट रहे थे। गांव सिवाह के नजदीक पीर बाबा के सामने जीटी रोड पर पैदल ही पहुंचे थे कि इसी दौरान सफेद स्विफ्ट डिजायर कार चालक ने अमरेश को टक्कर मार दी और फरार हो गया। वह अमरेश को अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। रविवार को पुलिस ने परिजनों से पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। अमरेश पांच बच्चों का पिता था। उसकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 10 वर्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें