पानीपत। बाबरपुर मंडी के पास सोमवार को शाम के समय ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। युवक की पहचान राममेहर (36) निवासी यूनिसपुर करनाल के रूप में हुई है। जो मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। जिसकी सूचना जीआरपी को दी। जमंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
जीआरपी प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बाबरपुर मंडी के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। युवक की पहचान राममेहर (36) निवासी यूनिसपुर करनाल के रूप में हुई है। जो मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। संवाद