आग लगने से क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
पानीपत। गर्मी में ओवरलोड ट्रांसफार्मर में लगातार धमाके हो रहे हैं। असंध रोड पर सुमित अस्पताल के सामने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ आग लग गई। इसकी चिंगारी से पास में खड़ी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। मुख्य फायरमैन अमित गोस्वामी ने बताया कि दोपहर को ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिली, तुरंत ही टीम को मौके पर भेजा गया। टीम मौके पर पहुंची तो ट्रांसफॉर्मर की चिंगारी से नीचे खड़ी बलेनो कार में भी आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि कार मनीष गांधी की है। वह बाजार में किसी काम के लिए आए थे। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर के पास अपनी कार खड़ी की थी।
दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे : बिजली कटों के चलते लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शहरमालपुर गांव के प्रदीप और सत्यनारायण ने बताया कि सुबह व शाम को बिजली कट जाती है। इस समय पशुओं को पानी पिलाने का समय होता है। उनको मजबूरीवश रात का पानी पिलाना पड़ता है। हरा चारा काटने के लिए दिन के समय बिजली का इंतजार करना पड़ता है। कच्चा कैंप की आरती और दिव्या ने बताया कि सुबह व शाम के समय बिजली कटों के चलते समय पर पानी की सप्लाई नहीं आ पाती।
आग लगने से क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद