फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गर्म पानी ऊपर गिरने से तीन साल का बच्चा झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह गांव में घर में गर्म पानी ऊपर गिरने से तीन साल का बच्चा झुलस गया। बच्चे का एक हिस्से का चेहरा और कंधा गंभीर रूप से झुलसा हुआ है। परिजनों ने उनको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। सिवाह गांव के रजनीश ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के पीयना गांव का रहने वाला है। वह और उनकी पत्नी पत्नी छोटी शुक्रवार सुबह फैक्टरी में गए थे। घर पर तीन साल का बेटा समर और उससे बड़े दो बच्चे घर पर थे। उनके बड़े बेटे ने समर को नहाने के लिए गर्म पानी किया था। वह पानी लेकर बाथरूम में जा रहा था।
विज्ञापन

समर बाहर से खेलने समय भागते हुए आया और बड़े बेटे से टकरा गया। गर्म पानी समर के चेहरे और कंधे पर गिर गया। इससे उसका एक हिस्से का चेहरा और हाथ झुलस गए। वे इसका पता चलते ही घर पहुंचे। यहां से उसको इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां समर का इलाज शुरू कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें