पानीपत में घने कोहरे के कारण ट्रेनों के लेट आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को 33 ट्रेनें लेट रही। इनके लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।
बुधवार को घना कोहरा होने के कारण 33 ट्रेन लेट रही। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का दिनभर बुरा हाल रहा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जब तक कोहरा रहेगा ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी रहेगा। इतने ज्यादा कोहरे में ड्राइवरों के लिए सिग्नल देख पाना मुश्किल होता है। ऐसे मौसम में रेलगाड़ियों की गति कम कर दी जाती है। संदीप पाहुजा, मुकेश दहिया और जसबीर सिंह समेत कई यात्रियों ने बताया कि सर्दियों में धूप खिलने के बाद तो समय कहीं पर भी आसनी से कट लिया जाता है। लेकिन सर्दी मेें समय बीताना भी मुश्किल है।
इन ट्रेनों के थमे पहिये
14553 हिमाचल एक्सप्रेस 45 मिनट, 22402 उधमपुर दिल्ली सरायरोहिला 4:20 घंटे, 14554, 14034 जम्मू मेल 3:35 घंटे, 12983 अजमेर-चंडीगढ़ गरीबरथ 1:40 घंटे, 12312 कालका मेल 50 मिनट, 15707 आम्रपाली 4:20 घंटे, 12446 उत्तर संपर्क क्रांति 3:10, 54049 रोहतक-पानीपत-जींद पैसेंजर 20 मिनट, 12477 जम्मूतवी 3:55 घंटे, 14217 ऊंचाहार 15, 12919 मालवा 4:25 घंटे, 14095 हिमालयन क्वीन 55 मिनट, 12492 शान-ए-पंजाब 3:50 घंटे, 22452 चंडीगढ़-मुुंबई 1:15 घंटे, 64531 दिल्ली पैसेंजर 55 मिनट, 22455 साईं नगर शिरड़ी-कालका 1:25 घंटे, 64532 अंबाला दिल्ली पैसेंजर 1:05 घंटे, 12058 उना-नई दिल्ली जन शताब्दी 1:10 घंटे, 12716 सचखंड 4:00 घंटे, 12460 अमृसर-नई दिल्ली 3:25 घंटे, 12925 पश्चिम एक्सप्रेस 2:34 घंटे, 15708 आम्रपाली 1:50 घंटे, 12715 सचखंड 2:10 घंटे, 14649 सरयु यमुना 40 मिनट,12926 पश्चिम एक्सप्रेस 1:10 घंटे, 12459 नई दिल्ली-अमृसर 1:15 घंटे, 14038 पठानकोट-दिल्ली 35 मिनट, 14731 दिल्ली फाजिल्का इंटरसिटी 4:15 घंटे, 18507 हीराकुंड 35 मिनट, 11058 अमृतसर- मुंबई 55 मिनट, 14650 सरयु यमुना 2:55 घंटे, 12474 स्वराज 25 मिनट, 12498 शान-ए-पंजाब 2:10 घंटे, 18109 राउरकेला-जम्मूतवी 1:30 घंटे और हिमाचल एक्सप्रेस लेट रही।