फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गंगा दशहरा पर्व पर यमुना में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सनौली। गंगा दशहरा पर सनौली हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। यमुना स्नान के श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई और परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व गोताखोर तैनात रहे। गंगा दशहरा पर्व बडे ही श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही सनौली बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर यूपी व हरियाणा से तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। जहां श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे विशेष पूजा-अर्चना की तथा यमुना नदी में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दिया। वहीं, यमुना किनारे लगी दुकानों पर श्रद्धालुओं ने खरीदारी भी की। यमुना नदी पर स्नान के चलते सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस और गोताखोर तैनात रहे।
विज्ञापन

जेठ दशहरा, गंगा दशहरा पर्व के उपलक्ष में सनौली हरियाणा की ओर घाट यमुना नदी पर श्रद्धालुओं के स्नान को लेकर भरी भीड़ उमड़ी। हरियाणा और यूपी बॉर्डर पर दोनों राज्यों की पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं के स्नान को लेकर पुख्ता प्रबंध किया गए । यमुना के अंदर तीन इंजन बोट मशीन पर गोताखोर व पुलिस बल तैनात है। ताकि स्नान करते हुए कोई डूब न जाए। यमुना किनारे स्नान को लेकर बांस लगा व लोहे के तार लगाए गए। ताकि जेठ दशहरा पर्व पर श्रद्धालु आसानी से स्नान कर सके वहीं श्रद्धालुओं व खासकर महिला श्रद्धालुओं के लिए कपड़े बदलने के लिए भी टेंट लगाकर सुविधा की गई । वहीं 26 गोताखोर इंजन बोट मशीन से तैनात किए गए । ताकि कोई भी श्रद्धालु स्नान करते हुए डूब ना जाए सभी प्रकार की सुविधा देने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सनौली यमुना नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा और यूपी पुलिस प्रशासन तैनात है।

दोनों राज्यों की पुलिस सयुक्त रूप से तैनात

यूपी के कैराना थाना प्रभारी धमेंद्र व यमुना नाका प्रभारी राहुल अहलावत और पानीपत के सनौली खुर्द थाना प्रभारी एसआई विनोद कुमार व यमुना नाका प्रभारी महीपाल ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर यमुना घाट पर पुलिस कर्मियों के साथ ड्यूटी पर रहे। महिला श्रद्धालुओं के लिए यमुना घाट पर कपडे़ बदलने के अस्थायी कैबिन बनाए गए। यूपी के 26 व पानीपत के सात गोताखोर यमुना घाट पर तीन मोटरबोट के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें