फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला कोरोना पॉजीटिव मिली, यह इस बार का पहला केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में एक महिला कोरोना पॉजीटिव मिली है। महिला को तीन दिन दिन से बुखार और खांसी थी। उनकी वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में कोरोना की जांच की थी। उनको आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन वार्ड में भी तमाम सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। यह इस बार का पहला केस है। वहीं वीरवार को करीब 23 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक करीब 50 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर की नलवा कॉलोनी की 24 वर्षीय एक महिला वीरवार को बुखार और खांसी की दवा लेने आई थी। चिकित्सक ने उनके प्रारंभिक लक्षण देखकर उनकी कोरोना की जांच कराई। इनके साथ 23 लोगों के भी सैंपल लिए गए। वीरवार शाम को इन सबके सैंपल की रिपोर्ट आई। नलवा कॉलोनी की महिला कोरोना पॉजीटिव रही। चिकित्सकों ने महिला को तुरंत आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया। डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव मिली हैं। उनको दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें