फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जमीन की रजिस्टरी करा किसान से 1.30 करोड़ की धोखाधड़ी, गांव के ही दो दंपतियों पर केस

Fri, 24 Oct 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। इसराना गांव के भाऊपुर गांव के मनोज ने गांव के ही भूप सिंह और सत्यनारायण पर उनकी जमीन की रजिस्टरी कराकर 1.30 करोड़ की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि आरोपियों ने रजिस्टरी कराकर आरटीजीएस के माध्यम से पैसे जमा कराने का झांसा धोखाधडी़ की। रजिस्टरी में जो चेक दर्ज किए गए थे वो भी आरोपियों ने वापस ले लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
भावपुर के मनोज ने बताया कि उनके व उनके भाई राजेश के नाम पर गांव में 41 कनाल, 14 मरले जमीन थी। गांव के ही भूप सिंह व सत्यनारायण ने उनकी जमीन खरीदने की इच्छा जाहिर की। जिसकी कीमत 1.30 करोड़ रुपये तय हुई थी। 24 जुलाई 2024 को भूप सिंह और सत्यनाराण ने उन्हें तहसील इसराना में बुलाया और जमीन के दस्तावेज तैयार कर रजिस्टरी लिखवाई। जिसमें 37 लाख, 25 लाख, 25 लाख रुपये के चेक लिखवाए। दो चेक दो बार लिखवा दिए। इसके बाद आरोपियों ने भूप सिंह ही पत्नी किरण और सत्यनारायण की पत्नी अनीता के नाम पर रजिस्टरी लिखवा ली। इसके बाद वह चेक लेकर इसराना के एचडीएफसी बैंक में पहुंचे। जहां पर आरोपियों ने झांसे में लेकर चेक वापस ले लिए और आरटीजीएस के माध्यम से पैसे उनके खाते में जमा कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी करते हुए उनके खाते में पैसे जमा नहीं कराए और चेक को दो-दो बार चढ़वा रजिस्टरी में 1.30 करोड़ रुपये दिखाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भूप सिंह, सत्यनारायण, अनीता और किरण के खिलाफ इसराना थाने में धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तफ्तीश में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महीपाल, प्रभारी, थाना पुलिस इसराना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें